बहबलकलां इंसाफ मोर्चे को लेकर बड़ी खबर, इस दिन खत्म होगा मोर्चा

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 05:52 PM (IST)

फरीदकोट (जगतार) : बहबल कलां इंसाफ मोर्चा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कोटकपुरा गोलीकांड में एस.आई.टी. द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बहबल कलां इंसाफ मोर्चा ने बैठक के बाद धरना खत्म करने का फैसला किया है।

मोर्चे की ओर से दो बड़े कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है, जिसकी जानकारी मोर्चा के संचालक व नेता सुखराज सिंह ने दी है। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को धन्यवाद के तौर पर अखंड पाठ   शुरू किया जाएगा और 4 मार्च को भोग डाला जाएगा इसलिए मोर्चे द्वारा अखंड पाठ में संगत को बड़े इकट्ठ के रूप में पहुंचने का न्यौता दिया गया है।  इसके अलावा 5 मार्च को मोर्चे वाली जगह से  एक काफिला शुक्राने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब रवाना होगा और  संगत को भी इसमें शामिल होने का अनुरोध किया गया है। इन दोनों कार्यक्रमों के बाद 6 मार्च को मोर्चा समाप्त किया जाएगा।  

गौरतलब है कि कल कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में ए.डी.जी.पी. एल.के. यादव के नेतृत्व वाली एस.आई.टी. ने फरीदकोट की अदालत में 7 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही चालान में पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी और तत्काली एस.एस.पी. चरणजीत शर्मा, मुअत्तिल आई.जी. परमराज उमरानंगल का नाम भी शामिल किया गया है।  सुखबीर सिंह बादल और सुमेध सैनी को मास्टरमाइंड बनाया गया है। इनके खिलाफ 307, 120 समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News