पंजाबी अदाकारा सोनिया मान को लेकर बड़ी खबर, इस पद से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 06:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर व अदाकारा सोनिया मान ने महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की वजह बार्डर पर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को बताया गया है। 

यह भी पढ़ें- अहम खबर: पूर्व कांग्रेसी विधायक को कोर्ट में ले जाने की तैयारी

बता दें कि सोनिया मान हाल ही में पंजाब हरियाणा बार्डर पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए भी गई थी, जहां पर आंसू गैस चढ़ने से वह घायल हो गई थी तथा उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। सोनिया मान जोकि अखिल भारतीय जाट महासभा की महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद संभाल रही थी, से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया मान जोकि आल इंडिया जाट महासभा में शामिल हुई थी तथा उन्हें महिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था। 

यह भी पढ़ें- चर्चित चीफ टाउन प्लानर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, कई बड़े अधिकारियों के फूले हाथ-पांव


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News