पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर, जारी हुए नए आदेश

punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक अब हटा ली गई है। सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर सभी विभागों को सूचित किया है कि अब कर्मचारी फिर से छुट्टियां ले सकेंगे।

यह फैसला उस तनावपूर्ण स्थिति के बाद लिया गया है, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बन गई थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचों के खिलाफ "ऑपरेशन सिंदूर" चलाया था, जिसमें कई ठिकाने तबाह हुए और लगभग 100 आतंकवादी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भारतीय सीमा क्षेत्रों पर ड्रोन हमले किए और मिट्टी में दबी कई मिसाइलें भी बरामद हुईं।

इस गंभीर हालात को देखते हुए पंजाब समेत कई राज्यों ने सरकारी सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी थी। अब जबकि दोनों देशों के बीच संघर्षविराम और आंशिक सहमति बनी है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, पंजाब सरकार ने भी अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है। इस फैसले से हजारों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है जो अपने नियमित अधिकार के तहत छुट्टियां लेना चाहते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News