Big News: CBI टीम ने रिश्वत लेने के मामले में पंजाब DSP को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 10:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  सी.बी.आई. की टीम द्वारा पंजाब पुलिस के डी.एस.पी को आज चंडीगढ़ में गिरफ्तार करने का समाचार सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.बी.आई. टीम ने पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. जीरकपुर सहित 4 लोगों को 50 लाख रिश्वत मामले में वीरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहाली पुलिस के डी.एस.पी. हेडक्वार्टर अमरोज सिंह उनके रीडर हैड कांस्टेबल अमनदीप, प्रावइेट व्यक्ति मनीष गौतम व प्रदीप और के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों को चंडीगढ़ सी.बी.आई अदालत में पेश किया। सी.बी.आई ने रिश्वत मामले में पूछताछ के लिए डी.एस.पी. हेडक्वार्टर अमरोज सिंह उनके रीडर कांस्टेबल अमनदीप का 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने सी.बी.आई. की दलील सुनने के बाद दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जबकि प्राइवेट व्यक्ति प्रदीप और गौतम को अदालत ने  न्यायिक हिरातस में भेज दिया।

ये था मामला

अंबाला स्थित एम.एस. फेंटेसी गेमिंग टेक्नॉलाजी (ओपीसी) के डॉयरेक्टर मोहित शर्मा ने सी.बी.आई. को शिकायत दी थी कि हरियाणा के जींद निवासी अनिल मोर कैथल निवासी दिलबाग उससे 50 लाख कैश तथा कंपनी में 33 फीसदी शेयर मांग रहे है। शिकातकर्ता का जीरकपुर पुलिस द्वारा एक मामले में उसे बैंक अकाऊंट फ्रीज किए गए हैं। इस एवज में जीरकपुर पुलिस के नाम पर अनिल मोर उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।  

 2021 के मामले को रफा-दफा करने के लिए लाख 50 की रिश्वत मांगी गई थी। सी.बी.आई. को दी शिकायत में शिकायतकर्ता मोहित शर्मा ने बताया कि जिस दिन वह डी.एस.पी जीरकपुर अमरोज सिंह के ऑफिस में उनके रीडर मनदीप को मिल आया। उसी दिन उसको अनिल मोर ने कॉल की और कहा कि वह डी.एस.पी अमरोज सिंह के आधार (बिहॉफ) पर उसको कॉल कर रहा है और उसका जो मामला यहां पर चल रहा है उसको सॉल्ब करवा देगा। जीरकपुर पुलिस द्वारा उसके अकाऊंट फ्रीज किए गए और अनिल मोर ने 50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News