Big News: अब इस भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 10:29 AM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी केंथ धमकियां मिल रही हैं। उसका काउंटडाऊन शुरू हो गया। धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप पर खालिस्तान जिंदाबाद का मैसेज लिखते हुए कहा, कर लो जो करना। जब आप किसी भी गांव में भाजपा की मीटिंग करने जाएंगे तो आप अपने पैरों पर वापिस नहीं लौटेंगे। उधर भाजपा नेता सन्नी केंथ ने कहा कि जब से वह भाजपा में आए हैं उन्हें व्हाट्सएप कॉलों के जरिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाला शख्स ने व्हाट्सएप पर पिस्टल की फोटो भी भेजी है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि गगनदीप सन्नी केंथ ने 2019 में कांग्रेस छोड़ लोक इंसाफ पार्टी का हाथ थामा था। एक महीना हुआ ही हुआ है कि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। इसके बाद भाजपा की ओर से सन्नी केंथ को लुधियाना देहाती का प्रधान नियुक्त किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News