Big News: बेअदबी कांड को लेकर सी.एम. मान की अकाली दल को दो टूक

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 02:50 PM (IST)

फाजिल्का: आज सी.एम. भगवंत मान फाजिल्का स्थित बल्लुआना पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़े इकट्ठ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बेअदबी कांड को लेकर अकाली दल पर हमला बोला। अकाली दल पर निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि गुनाहगार नहीं बचेंगे। वह गुरुओं को इंसाफ दिलवा कर रहेंगे। इन्होंने गुरुओं की वाणी की गलियों में बेकदरी की है। 

सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने कल फरीदकोट कोर्ट में चालाना पेश किया। कोर्ट में  7000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई जिसमें बाद सुखबीर बादल सहित कई बड़े चेहरों के नाम सामने आए। उन्होंने कहा कि चालान पेश होने के बाद सुखबीर बादल हकलाने लगे हैं। सुखबीर बादल, सुमेध सैनी सहित, उमरानंगल, चरणजीत शर्मा का नाम भी सामने आए।  सिट ने सुखबीर बादल को मुलजिम बनाया। इन पर 307, 120बी सहित अलग-अलग धाराएं लगाई गई हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो काम अपने आप होते हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को अब सच पता चल गया है। इनसे लूट का हर रोज हिसाब लिया जाएगा। बता दें कि  एस.आई.टी. (SIT) ने शुक्रवार को कोटकपुरा गोलीकांड मामले में फरीदकोट की अदालत में चालान पेश किया। यह 7,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की, जिसमें 1400 पन्ने आरोप/आरोपियों और 5600 पन्नों के सहायक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सबूत थे।

ए.डी.जी.पी. लालकृष्ण यादव की अध्यक्षता वाली एस.आई.टी ने कोटकपुरा गोलीकांड में चालान पेश किया गया था जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी के नाम भी शामिल हैं। एस.आई.टी. के चालान के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इन मामलों की घटनाओं को अंजाम देने में मदद की थी। गौरतलब है कि  सिख संगत पिछले कई वर्षों से लगातार बेअदबी और गोलीकांड की घटनाओं के मामले में सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News