बड़ी खबर: लुधियाना के इस इलाके को किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 01:36 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि जिस क्षेत्र में 2 या 2 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए। इस संबंधी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि कंटेनमेंट/माइक्रो कंटेनमेंट जोन का व्यक्तिगत सर्वे कर प्रतिदिन नोडल अधिकारी कोविड-19 लुधियाना को रिपोर्ट दें ताकि क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों का समाधान किया जा सके। जानकारी के अनुसार #37 जनपथ फॉर्म्स, कैनाल रोड, लुधियाना L3/12/361 को 3 पॉजिटिव केस आने के कारण 19 अक्टूबर 2021 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस इलाके को सील करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ 3 अर्बन और 1 रूरल इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है।
इन क्षेत्रों को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन
# बी-34/224 इंद्र विहार चंद्र नगर, लुधियाना L3/9/358 को 2 पॉजिटिव केस आने के कारण 11 अक्टूबर 2021 को, 307 बी- बी.आर.एस. नगर, लुधियाना L3/10/359 को 2 पॉजिटिव केस आने के कारण 11 अक्टूबर 2021 को, मकान नं. 30, फेस-2, अर्बन एस्टेट, दुग्गरी लुधियाना 3/11/360 को 2 पॉजिटिव केस आने के कारण 18 अक्टूबर 2021 को और #37 जनपथ फॉर्म्स, कैनाल रोड, लुधियाना L3/12/361 को 3 पॉजिटिव केस आने के कारण 19 अक्टूबर 2021 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन सभी इलाकों को सील करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here