धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के साथ पंजाब सरकार का बड़ा वादा
punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 06:03 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर.) के लिए 20 मई से 31 मई, 2023 तक 8 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए प्रत्येक कृषि फीडर को वैकल्पिक दिनों के अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र समूह को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डी. एस.आर. क्षेत्रों को समूहों में बांटा गया है और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे सप्लाई की जाएगी। हालांकि कपास क्षेत्र के फीडरों को कपास की बुआई के लिए रोज़ाना 8 घंटे बिजली मिलती रहेगी।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार भूजल बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ सम्मान राशि के तौर पर दे रही है, वहीं निर्विघ्न 8 घंटे बिजली मुहैया करवाने को भी सुनिश्चित कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here