बंद हो जाएंगे 100 और 200 रुपए के Note! बड़ी Update आई सामने
punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 07:09 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारतीय करंसी 100 और 200 से नोटों को लेकर अहम खबर सामने आई है। दरअस्ल, जल्द की 100 और 200 रुपए के नोट बदलने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कहना है कि जल्द ही 100 और 200 रुपए नए नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। नए नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी नई सीरीज के 100 और 200 रुपए के बैंक नोटों जैसा ही है
RBI का कहना है कि इससे पहले जारी किए गए 100 और 200 के नोट बैंक नोट जायज मुद्रा रहेंगे और इनका चलन बाजारों में ऐसे ही जारी रहेगा। इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। बता दें कि मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 को शक्तिकांत दास की जगह पर गवर्नर का पद संभाला था। जारी होने वाले नए 100 और 200 रुपए नोट पर नए चुन गए गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे। डिजाइ महात्मा गांधी की नई सीरीज जैसे होगा। इसके अलावा रंग व पैटर्न पहले की तरह ही रहेगा। जानकारी के मुताबिक, RBI जल्द ही 50 रुपए के नए नोट भी जारी करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here