लोगों के लिए बड़ी राहत : पंजाब के इस हाईवे पर सफर करना हुआ आसान

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 07:05 PM (IST)

होशियारपुर : मियाद खत्म कर चुके टोल प्लाजों को बंद करने की मुहिम के तहत सी.एम. मान ने राज्य की सड़कों को टोल मुक्त कर लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।  सी.एम. मान ने कहा कि होशियारपुर-टांडा सड़क पर स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा जिसकी मियाद 14 दिसम्बर, 2022 को खत्म हो गई थी, को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा नाजायज लोगों के ऊपर बोझ डाला जा रहा था, जिससे निजात दिलवाने हेतु यह कदम उठाया गया है। भगवंत मान ने कहा कि यह पंजाबियों की सरकार है और पंजाबियों की भलाई हेतु कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। 

मान ने कहा कि लाचोवाल टोल प्लाजा का ठेका खत्म हो चुका है पर कंपनी इसे बढ़ाने के लिए कई तरीके अपना रही थी। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने कोरोना महामारी और किसान आंदोलन का हवाला देते हुए 522 दिनों की मियाद बढ़ाने की मांग की थी। मान ने कहा कि पंजाबियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला किया है। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह जनता के पैसे की सरेआम लूट है, इसलिए उनकी सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है और लोगों की भलाई हेतु उक्त टोल पलाज़ा बन्द कर दिया है। वहीं सी.एम. मान ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य कई टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे, क्योंकि राज्य सरकार पहले ही ऐसे डिफाल्टरों की सूची तैयार कर रही है। 

मान ने कहा कि कंपनी ने सड़क का निर्माण किए बिना ही इस सड़क से 105 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने सरेआम उल्लंघना कर टोल के पैसे को निजी खातों में डाला है। राज्य सरकार ने कम्पनी विरुद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई है। 
 
वहीं सी.एम. मान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी करेगी ताकि भविष्य में ऐसी लूट न कर सके। इसे लोगों के लिए एक बड़ी राहत बताते सी.एम. मान ने कहा कि अब लोग वीरवार से इस टोल प्लाजा पर बिना कोई टोल अदा किए सफर कर सकेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News