विवाह समारोह में फायरिंग: गोली लगने से घायल हुई महिला ने तोड़ा दम
punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 05:50 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार परमजीत, आनंद, खुल्लर): फिरोजपुर की बस्तीवली वाली गांव चुगते वाला में गत दिवस विवाह समारोह में की फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई है। फायरिंग दौरान गोली लगने से एक महिला घायल हो गई थी, जिसकी लुधियाना के अस्पताल ईलाज दौरान मौत हो गई। थाना आरिफके की पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 304 आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान सुखबीर (65) कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी सरावां बोदला जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।
सब इंस्पैक्टर लखविंद्र सिंह ने बताया गत 27 नवम्बर को अमर सिंह सरपंच वासी बस्तीवली वाली के लड़के की शादी थी। शाम को करीब 7/8 बजे जागो का प्रोग्राम था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया गया जो सुखबीर कौर की छाती और बाजू पर लगा। घायल को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस उपरांत लुधियाना रैफर किया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here