BSF जवानों को मिली बड़ी सफलता, जब्त की 6 किलो हैरोइन
punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 04:03 PM (IST)
अमृतसर (सुमित): भारत-पाकिस्तान सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के हाथ बड़ी सफलता लगी। बी.एस.एफ. ने राजा ताल पी.ओ.पी. से एक पाकिस्तानी तस्कर को 6 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर पाकिस्तान से हैरोइन की बड़ी खेप देने आया था। उसे बी.एस.एफ. के जवानों ने घेर लिया। बी.एस.एफ. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर के साथ और कौन-कौन शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है। यह एक बड़ा तस्कर है, आरोपी को फिलहाल पंजाब पुलिस के हवाले किया गया है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here