हथियारों की नोक पर बाइक सवार लुटेरों ने युवक को बनाया शिकार

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2024 - 11:21 AM (IST)

लुधियाना (राज): न्यू सुभाष नगर अपने घर जा रहे युवक को बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट लिया। तेजधार हथियारों की नोक पर सोने, चांदी के गहने, मोबाइल और तीन हजार कैश लूट लिया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने मनीष राणा की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों पर केस दर्ज किया है।

मनीष राणा ने पुलिस को बताया कि वह बाहर से आया था। रेलवे स्टेशन से उसने बस्ती जोधेवाल का ऑटो लिया। शास्त्री नगर के पास ऑटो ने उसे छोड़ दिया। जहां से वह पैदल अपने घर जाने लगा। इस बीच बाइक सवार तीन युवक आए और उसे घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार की नोक पर उससे एक सोने की अंगुठी, एक चांदी का कड़ा, 2 चांदी की अंगुठियां और पर्स, मोबाइल छीन लिया। उसके पर्स में तीन हजार रुपए थे। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News