दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूटी मोटरसाइकिल, पेट्रोल पंप पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 05:42 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद/ हरजिंदर गोराया): पुलिस स्टेशन पुराना शाला के तहत आने वाले गांव जगतपुर कलां और चावा इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े मुकेरियां-गुरदासपुर मेन रोड पर स्थित जगतपुर कलां में एक पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर पत्रकार के कर्मचारी से मोटरसाइकिल छीनने के बाद चार से पांच राउंड फायरिंग की। इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।

PunjabKesari

इस बारे में जानकारी देते हुए गांव चावा में स्थित पंडित आटा चक्की के मालिक पत्रकार अशोक शर्मा के कर्मचारी प्रकाश ने बताया कि वह उस पत्रकार की आटा मिल पर काम करता है और वह किसी काम से अपनी सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर नवांशाला बाजार गया था। जहां उसे दो अज्ञात युवक मिले, जिनमें से एक ने मुंह बांधा हुआ था और उससे चावा गांव तक लिफ्ट मांगी। उसने दोनों लुटेरों को अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा लिया और जब वह अपनी आटा चक्की के सामने पहुंचा तो लुटेरों ने मोटरसाइकिल चला रहे कर्मचारी के कान पर पिस्तौल लगा दी और आटा चक्की पर रुकने के बजाय उसे चावा की दूसरी तरफ ले गए। 

थोड़ा आगे चावा गांव से निकलते ही एक जिम्म के सामने मोटरसाइकिल छीनने के बाद ये लुटेरे मेन रोड पर स्थित जगतपुर कलां गांव के पास श्री राम पेट्रोल पंप की सीमा में घुस गए और हवा में चार से पांच राउंड फायरिंग की। पैट्रोल पंप के पास रहने वाले कुछ परिवार वालों ने फायरिंग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वे बाहर भागे, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। 

PunjabKesari

वहीं इस बड़ी घटना से घबराए पेट्रोल पंप मालिक शिवांक महाजन ने भी बताया कि उनके पेट्रोल पंप के आंगन में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। एक फायर सामने की तरफ और चार हवा में किए गए। पंप मालिक ने कहा कि उन्हें इससे पहले कभी किसी से किसी तरह की दुश्मनी या कोई धमकी भरा कॉल नहीं आया, लेकिन इस घटना से पंप मालिक पूरी तरह से घबराया हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल है।

पत्रकार अशोक शर्मा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि गुरदासपुर जिले में दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसके लिए पुलिस भी सवालों के घेरे में है। अशोक शर्मा ने कहा कि जब लुटेरों ने बंदूक की नोक पर उनकी कीमती स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छीन ली और भाग गए, तो पीडि़त के अनुसार उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक पुलिस चावा गांव पहुंची, तब तक जगतपुर के इस पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना हो चुकी थी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News