मित्रां नू शौक हथियारां दा...! CM मान की इस तस्वीर को लेकर मचा बवाल, मजीठिया ने Tweet कर कसा तंज
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 01:33 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए किए जा रहे सख्त एक्शन के बीच 10 साल के बच्चे पर हुई एफ.आई.आर. से सियासी जंग शुरू हो गई है। इसी बीच अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर उनकी एक पुरानी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है।
Mittran nu shonk hathiaran da?
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) November 27, 2022
ਪਰ ਪਰਚੇ ਬੱਚਿਆਂ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ 🤔 @BhagwantMann pic.twitter.com/81vHcdWtlf
दरअसल, मजीठिया ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री मान की दुनाली पकड़े एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फायर करते नजर आ रहे हैं। मजीठिया ने कैप्शन में लिखा,"मित्रां नू शौक हथियारां दा... लेकिन पर्चे बच्चों पर हो रहे हैं। साथ ही सी.एम. मान को टैग भी किया गया है। बता दें कि पिछले दिनों मजीठा के कत्थूनंगल में 10 साल के बच्चे पर गन कल्चर प्रमोट करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। हालांकि तस्वीर पुरानी थी और तब वे बच्चा 4 साल का था। बता दें कि उक्त तस्वीर बच्चे के सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं थी बल्कि उसके पिता का अकाउंट था, जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने माना था कि बच्चे पर एफ.आई.आर. नहीं की जाएंगी और उसे आरोपी नहीं माना जाएगा।