भाजपा व कांग्रेस ने जारी किया एक जैसा प्रैस नोट, अकाली नेता ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 01:52 PM (IST)

जालंधर (विशेष): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने के लिए भाजपा तथा कांग्रेस की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाती। बेशक राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को कांग्रेस में बड़ी कमियां दिखती होंगी लेकिन पंजाब में आकर पार्टी को कांग्रेस की बजाय आम आदमी पार्टी कुछ ज्यादा गलत दिखती है।

यही कारण है कि पार्टी पंजाब में कांग्रेस के साथ अंदरखाते मिलकर आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी हुई है। इसका एक जीता जागता उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब भाजपा तथा कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक ही प्रैस नोट जारी कर दिया गया। इस प्रैस नोट में सिर्फ नाम का अंतर था, जबकि इसकी भाषा से लेकर शब्दावली तक हू-ब-हू एक थी।

इन दोनों प्रैस नोट को लेकर आजकल पंजाब भर में चर्चा का बाजार गर्म है। भगवंत मान सरकार के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के वी.सी. डा. राजबहादुर के साथ व्यवहार को लेकर यह प्रैस नोट जारी किया गया था, जिसमें भगवंत मान सरकार पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए गए थे। दोनों पार्टियों की तरफ से एक ही प्रैस नोट जारी हुआ एक में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का नाम सामने आया तो दूसरे में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा का नाम लिखा गया था। इस पूरे मामले में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस रोमाना ने चुटकी भी ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने दोनों प्रैस नोट डाल कर बड़ा सवाल किया है कि आखिर दोनों पार्टियों को कौन फीड कर रहा है, जिसके कारण एक ही प्रैस नोट दो अलग-अलग नेताओं की तरफ से जारी किया गया। रोमाना ने तो यह भी कहा है कि शायद यह बड़ा सवाल है कि भाजपा में अगली बार इंपोर्ट होने वाले नेता सुखपाल खैहरा हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News