बिजली दरों में बढ़ौतरी पर बोले भाजपा नेता रणइंद्र, CM मान पर कसा यह तंज
punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 07:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा के सीनियर नेता रणइंद्र सिंह टिक्कू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनावों में मिली जीत के बाद पंजाबियों को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के खपतकारों के लिए बिजली दरों में बढौतरी कर लोगों का भारी आर्थिक शोषण किया गया है। उन्होंने बिजली दरों में की गई इस बढ़ौतरी को तुरन्त वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों में विश्वास दिखाने की पंजाबियों को सजा दी है। उन्होंने विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ौतरी के साथ आम आदमी बुरी तरह से प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि बेशक सी.एम. भगवंत मान ने कहा है कि इस बढ़ौतरी से सरकार पर बोझ पड़ेगा। अगर सरकार पर ही बोझ डालना था तो रेट बढ़ाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री के इस बयान को एक नाटक करार दिया है।