BJP नेता का CM मान व DGP को ट्वीट, भाजपा नेताओं की सुरक्षा को लेकर कही ये बात
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 11:49 AM (IST)

पंजाब डेस्क: अमृतसर में भाजपा एस.सी. मोर्चा के महासचिव बलविंदर सिंह को लेकर बीजेपी नेता सुखविंदरपाल सिंह ग्रेवाल का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर पंजाब मुख्मयंत्री भगवंत मान व डी.जी.पी. पंजाब पुलिस से बीजेपी नेताओं को तुरन्त सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह चल क्या रहा है, भाजपा नेता पंजाब में गंभीर खतरों का सामना कर रहे हैं और सुरक्षित नहीं है।
आपको बता दें अमृतसर के जंडियाला गुरु से पंजाब भाजपा एस.सी. मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई हैं, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बलविंदर गिल ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने उनके चेहरे पर गोली मार दी। गोली जबड़े से आर-पार हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here