पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा ने इस तारीख को बुलाई मीटिंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 02:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले ही राजनितिक दलों को नतीजों की चिंता सता रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने 3 मार्च को चंडीगढ़ में मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग का नेतृत्व गजेंदर शेखावत द्वारा किया जाएगा। इसमें भाजपा द्वारा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बिक्रम मजीठिया को मिलने पटियाला जेल पहुंचे सुखबीर बादल

आपको बता दें कि तीन कृषि कानूनों कि वापसी के बाद भाजपा ने पंजाब में वापसी की थी और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई केंदीय मंत्रियों ने पंजाब में प्रचार किया था। अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा को पंजाब के लोग स्वीकार करते हैं या नहीं। भाजपा पंजाब में नए गठबंधन कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News