पंजाब में उपचुनाव और नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने खींची तैयारी, उठाया यह कदम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 02:57 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा) : पंजाब में अगले कुछ महीनों में नगर निगम चुनाव और संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव के लिए भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चुनाव गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव और संगरूर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव तैयारी तथा निगरानी हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है तथा उनके साथ अनिल सरीन (राज्य मुख्य प्रवक्ता, भाजपा पंजाब) और एस.आर. लद्दड़ (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) को सह इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

इसके अलावा नगर निगम चुनावों की तैयारी और निगरानी के लिए पंजाब के विभिन्न निगमों में विभिन्न प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अमृतसर नगर निगम चुनावों  के लिए पूर्व विधायक दिनेश बब्बू प्रभारी इंचार्ज व मंजीत सिंह मन्ना सह इंचार्ज, जालंधर नगर निगम चुनावों के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षन सूद इंचार्ज व पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा सह इंचार्ज,  फगवाड़ा नगर निगम चुनाव के पूर्व भाजपा मीत प्रधान नरेंद्र परमार को इंचार्ज व पूर्व विधायक अविनाश चंद्र को सह इंचार्ज नियुक्त किया गया है। लुधियाना चुनाव के लिए जंगी लाल महाजन को इंचार्ज और पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल को सह इंचार्ज , पटियाला नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा के प्रदेव कार्यकारनी मैंबर हरजीत ग्रेवाल को इंचार्ज तथा राज्य कार्यकारणी मैंबर परमिंदर बराड़ को सह इंचार्ज नियुक्त किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News