डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर BJP का विरोध, राज्यपाल को सौंपा शिकायत पत्र

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 02:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के अपमान से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा द्वारा राज्यपाल को शियाकत पत्र दिया गया है, जिसमें सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में बताया गया है कि 31 मार्च 2026 को होशियारपुर जिले के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना सामने आई। इसे हाल के वर्षों में इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं में से एक बताया गया है।

भाजपा द्वारा कहा गया है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हो सकती हैं और इनसे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही मांग की गई है कि इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, राज्यभर में जहां-जहां अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की गई है।

यह भी सुझाव दिया गया है कि यदि धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर सख्त कानून लाने की योजना है, तो उसी तरह अंबेडकर की प्रतिमाओं के अपमान को भी कानून के दायरे में शामिल किया जाए। इस मुद्दे को लेकर प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की गई है। इस मौके पर एस.आर.लदड़ (पूर्व आई.ए.एस अधिकारी), पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, मेजर अंजू बाला सिंह, डॉ वीना मौजूद थे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News