किसी भी समय हो सकता है भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 08:42 AM (IST)

लुधियाना(गुप्ता): पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान एवं कुछ जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा अब किसी भी समय हो सकती है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा, पंजाब संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा व पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के बीच हुई बैठक में नए प्रदेश कार्यकारिणी के नाम तय कर लिए गए हैं। 

लुधियाना जिले से प्रदेश पदाधिकारियों में जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी, अनिल सरीन, प्रवीण बांसल आदि को लिया जा सकता है जबकि लुधियाना जिला के अध्यक्ष पद पर कमल चेटली, रजनीश धीमान, राजीव कत्तना व आर.डी. शर्मा में से किसी एक को लिया जा सकता है। 

उधर कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व को प्रदेश की टीम बनाते समय 2022 के विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत अवश्य रखना चाहिए व प्रदेश और जिलों में उन नेताओं को स्थान दिया जाना चाहिए जिन्होंने पिछले विधानसभा, नगर निगम व लोकसभा के चुनावों में अपने वार्ड एवं बूथ पर विजय प्राप्त की हो, अगर जनाधार वाले नेताओं को टीम में स्थान नहीं दिया जाता है तो 2022 के चुनावों में पार्टी को कठिनाई हो सकती है। 

भाजपा में चापलूसों से दुखी होकर जनाधार वाले कार्यकर्ता बैठे घरों में
पंजाब भाजपा में लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ताओं की हो रही अनदेखी ने पार्टी के पंजाब में जनाधार को जबरदस्त चोट पहुंचाई है। कुछ चापलूसों द्वारा जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहमियत न देने व उन्हें संगठनात्मक बैठकों से दूर रखने के कारण निराश होकर ये कार्यकर्ता घरों में बैठ चुके हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न लिखने की शर्त पर कहा कि अगर ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को घर बैठाया जाता रहा तो पार्टी 2022 में फिर से सत्ता में वापसी नहीं कर सकती।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News