भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने खुद को घर में किया Quarantine

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 02:32 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते भाजपा खेमे में खलबली मच गई है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 29 अगस्त को चंडीगढ़ में हुई बैठक में भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी संगठन मंत्री दिनेश कुमार के साथ मौजूद थे।

इसके चलते अश्वनी शर्मा की ओर से चंडीगढ़ से पठानकोट अपने निवास स्थान पहुंचने के बाद स्वयं को कुछ दिनों के लिए सभी राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहने की बात कही गई है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह आगामी कुछ दिनों तक घर में ही खुद को क्वारंटाइन करेंगे तथा इस दौरान किसी भी भाजपा कार्यकत्र्ता से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने सभी कार्यक्रमों से दूरी बना ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News