Punjab SIR विवाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 04:16 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने भारत निर्वाचन आयोग और पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
ढिल्लों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया से असंबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं, मतदाताओं से अनधिकृत दस्तावेज़ मांग रहे हैं और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने निर्वाचन आयोग से यह भी आग्रह किया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता-अनुकूल तरीके से संपन्न हो।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

