Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 06:32 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा का परिवार लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब गुरुद्वारा शीश महल साहिब, सिसवां के प्रमुख संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि बाबा जी की बेटी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बाबा जसविंदर सिंह रतवाड़ा साहिब वाले तथा बाबा कुलजीत सिंह जी ने भी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए पंजाब की खुशहाली के लिए भाजपा से उम्मीद जताई।

इसके साथ ही नवांशहर से कांग्रेस के युवा नेता विंदर सिंह रिक्की तथा आम आदमी पार्टी के लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर एवं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ स्टैंडिंग काउंसिल एडवोकेट मनदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा गढ़शंकर के समाजसेवी डॉ. नरेश कुमार भंबूला भी भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और देश के सर्वांगीण विकास से प्रभावित होकर आज पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही एकमात्र विश्वसनीय विकल्प है।

इस अवसर पर जतिंदर सिंह अटवाल, सरपंच जसप्रीत सिंह तथा राज कुमार राणा भी उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News