CM मान के जन्मदिन और दीपावली पर मनाया जाएगा काला दिवस
punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 03:06 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): नैशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के हजारों कच्चे मुलाजिम 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्म दिन के मौके पर संगरूर की सड़कों पर रोष मार्च करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार तथा संगरूर प्रशासन सी.एम. मान द्वारा बातचीत न करने के कारण गुस्से में हैं जिसके चलते वह ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं।
बता दें जत्थेबंदी की जिला प्रधान नीतू सरमल ने बताया कि 26 सितंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री पंजाब की रिहायश के बाहर राज्य स्तर रोश रैली की गई थी। इस अवसर पर संगरूर प्रशासन ने यूनियन के प्रतिनिधियों को 29 सितंबर को चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय में वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ पैनल बैठक करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस अहम बैठक को वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए टाल दिया था।
संगरूर में पंजाब सरकार और नागरिक प्रशासन द्वारा हजारों कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है और संगरूर प्रशासन की ढीली कार्यगुजारीर के कारण नैशनल स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
प्रधान नीतू ने कहा कि उन्होंने सरकार की उनके प्रति सरकार की बेरुखी के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास के बाहर काली दिवाली मनाने का फैसला किया है। उन्होंने रैगुलर करने की मांग को लेकर 17 अक्टूबर को संगरूर में सारस मेला स्थल पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास के सामने स्थायी धरना देंगे। सी.एम. मान के जन्मदिन और दीपावली पर्व को काले दिवस के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर उनके साथ अन्य सदस्य भी थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here