College में 2 छात्रों के गुटों में खूनी झड़प, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 03:29 PM (IST)

खन्ना : यहां के एक कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों में झड़प हो गई। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार 2 राज्यों के छात्र किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए। इस मारपीट की वीडियो भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार 2 राज्यों मणिपुर और बिहार के छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कई छात्र गंभीर घायल हुए हैं। घटना के बाद बिहार के छात्रों ने कॉलेज के अंदर धरना दिया। तनाव के चलते कॉलेज को बंद करना पड़ा। वहीं, छात्रों के बीच मारपीट के वीडियो भी सामने आए। पंजाब केसरी को जानकारी देते छात्रों ने बताया कि मेस के अंदर खाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद ने विकराल रूप ले लिया। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर में रहने वाले छात्रों ने बिहार में रहने वाले छात्रों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रबंधन ने भी घायलों को न्याय नहीं दिया जिसके चलते वे धरने पर बैठ गए। कॉलेज के कार्यकारी निदेशक गुरकीरत सिंह ने कहा कि यह कॉलेज का आंतरिक मामला है। इसे लेकर प्रशासन अपना काम कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News