गुरदासपुर में दो गुटों में खूनी झड़प! सरेआम लहराईं तलवारें, घर में घुसकर तलवारों से हमला

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 05:45 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया) : गुरदासपुर के मोहल्ला नबीपुर में छत और दीवार निकालने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद होने की सूचना है। एक पक्ष ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने घर के अंदर ईंट-पत्थर भी चलाए और जमकर तोड़फोड़ की। 

इतना ही नहीं, उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में तलवारें लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News