दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग की मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 02:24 PM (IST)

कपूरथला : कपूरथला के गांव झल्ल ठीकरीवाल में देर शाम 2 पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर गोली चल गई। इस घटना में एक किसान घायल हो गया। उसे अस्पताल लगाया गया और ड्यूटी पर तैनान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।   

थाना सदर के जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलवीर कुमार के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव झल्ल ठीकरीवाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई। इस कारण एक पक्ष ने गोली चला दी। इस दौरान 60 वर्षीय किसान जसपाल सिंह को गोली लग गई।  

गोली लगने से घायल किसान जसपाल सिंह को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच अधिकारी बलवीर कुमार कर रहे हैं और जसपाल के बेटे गुरमुख सिंह के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात और 5 आरोपियों को नामजद किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News