खाली प्लाट से इस हाल में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 05:03 PM (IST)

लुधियाना (राज): ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन नजदीक एक खाली प्लाट में युवक का शव लटकता हुआ मिला। युवक के मुंह पर काला रंग लगा हुआ था। राहगिरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चौकी ढंढारी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि युवक का मुंह पर काला रंग लगाया हुआ था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इलाके में सी.सी.टी.वी. कैमरों तलाश रही है ताकि कोई सबूत हाथ लग सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News