Punjab : रेलवे ट्रैक पर 12वीं क्लास के स्टूडेंट का मिला श''व, इलाके में सनसनी
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:07 PM (IST)
अबोहर (सुनील नागपाल) : अबोहर से खबर आ रही है। जहां गांव सैदांवाली के पास रेलवे ट्रैक पर 12वीं क्लास के स्टूडेंट का शव मिला है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रेलवे पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। फिलहाल, मृतक की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। हालांकि, मृतक की पहचान हो गई है। पुलिस परिवार वालों से कोऑर्डिनेट कर रही है। इस दौरान उक्त हादसे को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

