लड़की तथा उसके माता-पिता को घायल करने वाले दोनों आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 10:45 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): बीते दिन तिब्बड़ पुलिस स्टेशन अधीन गांव पाहड़ा में रात के समय एक घर में प्रवेश कर लड़की तथा उसके माता-पिता को गंभीर घायल करने वाले दोनों आरोपियों को तिब्बड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके द्वारा प्रयोग किए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक घायल लड़की का सगा मौसी का बेटा निकला जबकि दूसरा उसका दोस्त है। 
क्या कहना है पुलिस का तिब्बड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज हरपाल सिंह ने बताया कि हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी निशान सिंह कीड़ी अफगाना शूगर मिल में नौकरी करता है तथा रात्रि वह ड्यूटी से भाग कर गांव पाहड़ा पहुंचा था। जांच दौरान भी वह यही कहता रहा कि वह तो ड्यूटी पर था और उसने कोई हमला नहीं किया। परंतु बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर अपने दोस्त सुरिन्द्र के भी हमले में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली। 

क्या है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों अनुसार 16-17 अगस्त की रात को गांव पाहड़ा पोकर में रात लगभग 1.30 बजे 2 अज्ञात युवकों ने सुरजीत सिंह के निवास में दाखिल होकर सुरजीत सिंह, उसकी पत्नी नरेन्द्र कौर तथा बेटी गुरपिन्द्र कौर को हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जिन्हें गुरदासपुर अस्पताल दाखिल करवाया गया था। गुरपिन्द्र कौर आईलैट्स कर रही थी तथा वह विदेश जाकर बसना चाहती थी। आरोपी निशान सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी मठोला चड्ढा शूगर मिल कीड़ी अफगाना में नौकरी करता था, वह गुरपिन्द्र कौर से विवाह करना चाहता था ताकि गुरपिन्द्र कौर उसे भी विदेश ले जाए।

गुरपिन्द्र कौर की मौसी का बेटा सुरिन्द्र उर्फ रवि पुत्र आत्मा सिंह निवासी मठोला मुख्य आरोपी निशान सिंह का दोस्त है। वह भी चाहता था कि गुरपिन्द्र कौर का विवाह निशान सिंह से हो जाए परंतु गुरपिन्द्र कौर तथा उसका परिवार इसके लिए सहमत नहीं थे। इस बात की रंजिश के चलते निशान सिंह तथा सुरिन्द्र ने 16-17 अगस्त की रात को गुरपिन्द्र के घर रात लगभग 1.30 बजे दाखिल होकर हमला कर गुरपिन्द्र कौर, उसके पिता सुरजीत सिंह तथा मां नरेन्द्र कौर को घायल कर दिया। हमला इस तरह से किया गया ताकि जांच में यह अज्ञात लुटेरों द्वारा किया गया लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News