हरियाणा की लड़की से शादी नहीं हुई तो लुधियाना के लड़के ने पगड़ी से फंदा लगा की खुदकुशी

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 12:54 PM (IST)

जगराओं(भंडारी): नजदीकी गांव शेरपुर खुर्द के एक 23 वर्षीय युवक मनजीत सिंह (पुत्र सिकंदर सिंह) की तरफ प्रेम संबंधों के चलते निराश होकर अपने घर में पगड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने फूफा के पास लगभग 2 वर्ष से हरियाणा में रहता था। हरियाणा में उसके एक कथित तौर नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध बन गए। मनजीत सिंह लड़की से विवाह करवाना चाहता था। परंतु उसका विवाह नहीं हुआ तो वह उसे अपने गांव ले आया था। लड़की कुछ दिन गांव में रही लेकिन उसके माता-पिता हरियाणा पुलिस को साथ लाकर दोनों को हरियाणा ले गए। वहां लड़की की तरफ से बयान देने पर कि वह अपनी मर्जी से मनजीत के साथ आई है, पुलिस ने मनजीत के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके उसे यह कहकर वापिस भेज दिया कि जब लड़की बालिग होगी तो उसका विवाह करवा दिया जाएगा। पुलिस चौकी गालिब के इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि इस बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान मनजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने धारा-174 की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News