शर्मनाक घटना! नाबालिग लड़के ने बच्ची से पार की बेशर्मी की हदें

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 02:07 PM (IST)

बंगा (अरोड़ा): एक महीने से किराए के मकान में अपने प्रवासी माता-पिता के साथ रह रहे एक नाबालिग प्रवासी लड़के द्वारा 7 साल की बच्ची को खेलने के बहाने बुलाकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक प्रवासी परिवार एक महीने से किराय पर मकान लेकर उक्त घर के चौबारे में रह रहा है और नीचे घर के मालिक रह रहे है।  

बीती देर शाम प्रवासी किरायेदार के नाबालिग लड़के द्वारा घर के मालिक की नाबालिग लड़की को खेलने के बहाने चौबारे पर बुलाया गया और फिर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। जिसकी भनक विदेश में बैठी नाबालिगा की दादी को लगी जिसने विदेश से ही अपने पड़ोस में रहते परिवार को फोन कर बताया कि उनके घर के चौबारे में किराय पर रहते प्रवासी परिवार का नाबालिग लड़का उनकी नाबालिग बेटी को अपने चौबारे ले गया है। उन्होंने कहा कि लड़की काफी समय से चौबारे से नीचे नहीं आई वह जाकर देखें।  

फोन सुनते ही पड़ोसी महिला उनके घर के चौबारे में गई और हैरान रह गई। उसने नाबालिगा से सब कुछ पूछा, तो नाबालिग ने भी अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में उसे बताया। इसके बाद पड़ोसी ने विदेश में रहने वाली नाबालिग लड़की की दादी और घर पर रहने वाले बुज़ुर्ग से सलाह करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और नाबालिग को साथ लेकर उसकी मेडिकल जांच के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News