जालंधर के मेन चौक पर खूब हंगामा, फिर विवादों में कुणाल सहगल, लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 05:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर के मेन चौक पर देर रात शराब कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट भी हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शराब ठेकेदार अविनाश पिपलानी ने बताया कि कुणाल सहगल और शिवम चौहान उर्फ तोता अपने दो अन्य साथियों के साथ सूर्या एनक्लेव इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान उनका ड्राइवर ठेके पर शराब की सप्लाई उतार रहा था कि आरोपी मौके से ड्राइवर सहित गाड़ी और शराब की करीब 40 से 50 पेटियां अपने साथ ले गए। उसका कहना है कि उसके पास परमिट भी है जिससे पता चलता है कि सामान लीगल है।  

अविनाश ने आरोप लगाया कि आरोपी गाड़ी को थाना रामामंडी ले जाने के बजाय स्पेशल सेल में ले गया। इसके बाद जब वह थाने पहुंचा तो उसे वहां गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद देर रात संविधान चौक पर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि कुणाल और तोता ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे उसके पार्टनर सुरिंदर को चोटें आईं। उसका कहना है कि उन्होंने रात को ही पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दे दी थी।

वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया है। कुणाल सहगल के अनुसार उन्हें दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक्साइज विभाग के अधिकारियों और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया था। फिलहाल, दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News