Breaking: सिद्धू-मजीठिया की जफ्फी पर CM भगवंत मान ने साधा निशाना
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 09:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : नवजोत सिद्धू व बिक्रम मजीठिया की जफ्फी से सियासत गरमा गई है। इस मामले के लेकर पंजाब सी.एम. मान ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों का असली रूप सामने आ ही गया है। सी.एम. मान ने आगे कहा कि आज से समय में युवाओं के हाथ में मोबाइल है, पुरानी वीडियो भी निकल आती है। उन्होंने कहा कि जो दिल में होता है वह जुबान पर आ ही जाता है।
गौरतलब है कि इससे पहले नवनीत बिट्टू भी सिद्धू और मजीठिया की जफ्फी पर भड़के हुए नजर आए हैं। उन्होंने नवजोत सिद्धू को खरियां-खरियां सुनाई हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों ऐसे मिले जैसे 47 के बंटवारे में बिछड़े हुए हैं। पता नहीं इन दोनों में क्या डील हुई है जो पहले 75-25 करते थे अब क्या इनमें क्या समझौत हो गया। उन्होंने कहा कि सिद्धू की जफ्फी रिटायरमेंट का संकेत दे रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here