Breaking: धान की खरीद को लेकर CM Mann के सख्त आदेश

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 06:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में सभी जिले के DCs के साथ मीटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री ने DCs को हिदायतें जारी की हैं कि खरीद के साथ ही लिफ्टिंग को यकीनी बनाया जा सके। अगर धान पड़ाव बार लगाया जाएगा तो इससे फायदा अधिक होगा। 

सी.एम. मान ने DCs को कहा कि मंडियों में फसल पड़ाव बार ही आया करेगी। उन्होंने कहा कि शैलर भी किसानों से अच्छी तरह से फसल खरीद रहे हैं। किसानों को मंडियों में रात नहीं काटनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने सभी DCs को आदेश जारी किए हैं कि वह हर रोज 7-8 मंडियों का दौरा करें और वहां की स्थिति का जायजा लें। सख्त हिदायतें जारी करते हुए उन्होंने कहा कि त्यौहारों से पहले ही फसल की खरीद पूरी होनी चाहिए। पंजाब में 'न किसान मंडी में रात काटेगा और न ही उसकी फसल' इस फार्मूले पर पंजाब सरकार काम करेगी। सी.एम. मान ने कहा कि मंडियों में धान क्रमवार ही आएगी और क्रमवार ही धान की रोपाई होगी।

मीटिंग में इस दौरान पराली की समस्या के मुद्दे पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को पराली मुद्दे पर जागरूक किया जाए। सी.एम. मान ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में मॉनटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 23 हजार मशीनें और दी जाएंगी। सभी जिले के DCs  को मशीनों का सही इस्तेमाल करवाने के लिए सख्त हिदायतें जारी की हैं।

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएपी के मुद्दे पर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि डीएपी की कमी नहीं होने दी जाएगी। सहकारी समितियों को 80 प्रतिशत डीएपी देने का निर्देश भी दिए हैं। सी.एम. मान ने डीएपी की कमी की अफवाहों पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि नए आम आदमी क्लिनिक की समीक्षा की गई है। इसी माह और क्लीनिक भी तैयार हो जाएंगे। दवा व जांच की भी समीक्षा की गई है। सी.एम. मान ने एस मौके DCs को जिलावार बीमारी का डेटा तैयार करने को कहा है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News