Breaking: पंजाब के इस जिले में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 09:31 PM (IST)

लुधियाना (तरुण, युवम बेरी):  लुधियाना में आज फायरिंग होने की बड़ी घटना सामने आई है। मिली खबर के अनुसार अब्दुल्ला पुर बस्ती के निकट रेलवे लाइनों  के पास 2 गुटो में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में विवाद हुआ था, वर्चस्व को लेकर एक बदमाश ने  दूसरे गुट के 2 युवकों पर कई राऊंड फायर कर दिए, जिससे 3 गोलियां दो युवकों को लगी। घटना शाम 7 बजे मंजीत नगर इलाके की है।

इस दौरान दोनों युवकों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आस पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नं 5, थाना माडल टाऊन, थाना जीआरपी सहित कई पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानाकरी के अनुसार विक्की और जौनी दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी दुश्मनी है। सोमवार सांय दोनो के बीच तीखी नौक झौंक हुई। जबरदस्त गर्मा गर्मी में जौनी ने पिस्तोल निकाली ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जौनी ने 5 गोलियां चलाई, जिसमें से 2 गोलियां गुरप्रीत उर्फ विक्की की छाती और पेट में लगी है जबकि सुखप्रीत के एक गोली लगी। सूचना मिलने के बाद कई पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुचे। थाना जीआरपी की पुलिस ने आरोपी जौनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

थाना जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर करनवीर सिंह ने बताया कि 2 पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। एक गुट ने दूसरे गुट के गुरप्रीत ओर सुखप्रीत पर गोलियां चलाई है। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती है। जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाश जौनी के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News