Breaking: लुधियाना के ग्यासपुरा में फिर Leak हुई Gas, सील किया पूरा इलाका

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 10:05 AM (IST)

लुधियाना (जगरूप):  पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्यासपुरा इलाके में आज फिर उसी जगह गैस लीक हो गई, जहां पहले लीक हुई थी। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक थाना साहनेवाल के एस. एच.ओ. इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के मुताबिक एक महिला ने दम घुटने की शिकायत की थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और पुलिस तैनात कर दी गई है।  वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से गैस लीक से बचाव रहा। वहीं पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News