Breaking: नशे की तस्करी को लेकर अहम बैठक, इस जिले में खुलेगा NCB का दफ्तर

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 02:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों को लेकर एक अहम बैठक हुई है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ अहम मीटिंग पंजाब सहित 10 राज्यों के साथ की है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि अमृतसर में एन.सी.बी. का दफ्तर खोला जाएगा और उसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए जारी करने की भी बात कही। बैठक में मंत्री अमित शाह ने जमीन देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया।

इस दौरान सी.एम. मान ने नशे की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। सी.एम. मान ने बताया कि सरकार ने 1000 किलो हेरोइन जब्त की है और 22 हजार लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। इसी के साथ ही पंचयातों के सहयोग से 'नशा मुक्त गांव' अभियान चला रहे हैं। इस बैठक दौरान सी.एम. मान ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। ड्रोन का रजिस्ट्रेशन कराना होगा और एन.डी.पी.एस. एक्ट में संशोधन कर कानून को सख्त बनाने की जरूरत है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News