Punjab : DMC अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील, माहौल तनावपूर्ण, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 10:03 PM (IST)

लुधियाना : एक बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। बताया जा रहा है कि कोमी इंसाफ मोर्चा कल से डी.एम.सी. अस्पताल में पक्का मोर्चा लगाने जा रही है। जिसके चलते लुधियाना पुलिस की ओर से डी.एम.सी. अस्पताल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। खुद पुलिस कमिश्नर और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने डीएमसी अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया है ताकि कोई बड़ी घटना न घट सके। वहीं दूसरी तरफ इतनी बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात होने की वजह से मरीज खासे परेशान दिख रहे हैं। बता दें कि बापू सूरत सिंह खालसा को छुड़वाने के लिए कल मोर्चा लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here