Breaking News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर अब ED का शिकंजा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 12:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी अब विजिलेंस कार्रवाई के बाद ई.डी. के शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। ई.डी. ने पंजाब विजिलेंस को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने ओ.पी. सोनी के खिलाफ की गई कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट मांगी है और संबंधित दस्तावेज भी जल्द देने के लिए कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई.डी. ने ओ.पी. सोनी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है। आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले में ई.डी. ने ओ.पी. सोनी को अपने शिकंजे में लिया है।
जिक्रयोग्य है कि जुलाई महीने में पंजाब विजिलेंस ने आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले के आरोप लगे थे जिसके चलते पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ओ.पी. सोनी पर शिकंजा कसा था और मामला दर्ज किया था। विजिलेंस ने दावा किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने 9 जायदादें बनाई हैं।
जांच के दौरान पाया गया कि ओ.पी. सोनी ने 2017 में एक मकान खरीदा था जिसकी कीमत सवा करोड़ रुपए बताई गई। इसके अलावा 2019 में अपनी अपने और अपने पत्नी के नाम पर जायदाद खरीदी थी। अपने बेटे राघव के नाम पर जायदाद बनाई थी जिस पर 4 करोड़ से भी अधिक का खर्चा आया था। उक्त मामले के चलते विजिलेंस ने ओ.पी. सोनी को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि ओ.पी. सोनी पहले कैप्टन अमरेंदर और फिर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के रहते पंजाब के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here