Breaking News: पूर्व CM चन्नी का मुख्यमंत्री भगवंत मान को तीखा जवाब

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 05:22 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. मान द्वारा पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी को दिए गए अल्टीमेटम के बाद प्रेस कॉफ्रैंस करके राज खोले गए। इसी के जवाब में पूर्व सी.एम. चन्नी ने आज कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रैंस की है। इस दौरान उनके साथ प्रताप सिंह बाजवा, परगट सिंह मौजूद रहे। सी.एम. चन्नी इस प्रेस कॉन्फ्रैंस में अपने भतीजे  जशन को साथ लेकर आए। 

संबोधित करते हुए पूर्व सी.एम. चन्नी ने कहा कि जिस दिन से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तभी से सी.एम. मान उन्हें व उनके परिवार को मैंटली टॉर्चर कर रहा है। मेरे परिवार का जीना हराम किया हुआ है। चन्नी ने कहा कि वह परमात्मा के भरोसे पर बैठे हैं। सी.एम. मान उन्हें व कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सी.एम. हर बार उनके भांजों व भतीजो को लेकर आ रहे है। उनके भाई मनोहर का बेटा जशन उनका भतीजा है जोकि डाक्टर है और एम.डी. की तैयारी कर रहा है। जशन सिर्फ उनके शपथ समारोह में ही आया था। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। 

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है, जो व्यक्ति कैप्टन के पास नौकरी के लिए आया फिर उनके पास आया। इसके बाद सरकार बदल गई तो सी.एम मान आ गए तो क्यो वह व्यक्ति भगवंत मान के पास नहीं गया होगा नौकरी के लिए। उन्होंने ने कहा कि खिलाड़ी को नौकरी देने के लिए सी.एम. मान ने शर्त रखी कि चन्नी को बदनाम किया जाए। यह खिलाड़ी पहले नौकरी के लिए कोर्ट में गया था। कोर्ट से खिलाड़ी को नौकरी में राहत नहीं मिली। 

चन्नी ने कहा कि वहीं खैहरा उन्हें बताया था कि यह शख्स अदालत में गया ही नहीं था। अब उसका सी.एम. मान ने सौदा हो गया। उन्हें याद नहीं कि वह इस खिलाड़ी से कब मिले, यह किसी और से मिला होगा। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार कौन-सा खेल रही है। मेरा वैसे ही एनकाउंटर कर दीजिए।  इस दौरान पूर्व सी.एम. मान के साथ आए उनके भतीजे जशन ने कहा कि वह इन लोगों से आज तक नहीं मिला पता नहीं उसे क्यों बदनाम किया जा रहा है। 

वहीं इस दौरान बोलते हुए पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह ने कहा कि सिर्फ सनसनी बनाने के लिए ये सब किया जा रहा है। इस लड़के को पॉलिसी के तहत नौकरी नहीं दी जा सकती है। अगर ऐसे नौकरी देंगे तो 2 हजार से ज्यादा लोग होंगे। उन्होंने कहा कि उनका दावा है कि भगवंत मान इसको नौकरी नहीं दे सकते। हमारे पूरे परिवार को अंदर करें हम तैयार हैं।

इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भगवंत मान शरीफ आदमी चन्नी को उलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान भ्रष्टाचार को लेकर इतना शोर मचा रहे हैं तो कटारूचक्क को लेकर क्यों नहीं एक्शन ले रहे हैं। 

आपको बता दें कि चंडीगढ़ राजभवन में प्रेस कांफ्रेस करते हुए मुख्यमंत्री मान ने Kings 11 पंजाब के खिलाड़ी जसइंदर सिंह से चरणजीत चन्नी व उनके भतीजे द्वारा रिश्वत लेने को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने कहा कि चन्नी साहब के भतीजे के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जबकि चन्नी पर एक्शन लेने को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वेट एंड वाच। आखिर में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जसइंद्र सिंह को भी सरकार नौकरी देगी।   
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News