Breaking News: पंजाब में सुबह-सुबह NIA की छापेमारी

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 10:18 AM (IST)

मोगा : केंद्रीय एजेंसी एन.आई.ए. ने एक बार फिर पंजाब में छापेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी ने मोगा के बिलासपुर गांव में छापेमारी की है। हालांकि, यह छापेमारी किस मामले में की गई है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक एन.आई.ए. की टीम ने कुलवंत सिंह (उम्र 42 साल) पुत्र देव सिंह निवासी गांव बिलासपुर, थाना निहाल सिंह वाला, जिला मोगा के घर पर छापेमारी की है। कुलवंत सिंह रामपुरा साथ एक सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एन.आई.ए. ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों समेत कई अन्य लोगों के घरों पर छापेमारी की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News