कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मार हत्या, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 11:49 PM (IST)

पंजाब डैस्क : कनाडा में पंजाबियों की हत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं ताजा मामला आया है जिला मोगा के दौलतपुरा के रहने वाले 32 साल के  दविंदर सिंह का, जो कि चार साल पहले मोगा से बिजली विभाग से नौकरी छोड़ कर अपनी पत्नी के पास कैनेडा गया था। दविंदर सिंह की पत्नी पहले वहां पर स्टडी वीजा पर गई थी और बाद में दविंदर भी वहां पर चला गया था। दविंदर सिंह वहां पर पिज्जा और बर्गर का काम करता था और पार्ट टाइम टैक्सी भी चला रहा था। 

परिवार वालों के मुताबिक दविंदर का छोटा भाई यही गांव में रहता है और दविंदर अपनी पत्नी और ससुराल ओर अन्य रिश्तेदारों के साथ कैनेडा में रहता था। 

दविंदर वीरवार शाम को अपनी टैक्सी पर किसी लड़की को कहीं छोड़ने जा रहा था कि कि लड़की के पीछे कुछ बदमाश लगे हुए थे। बदमाशों को शक हुआ कि दविंदर लड़की की मदद कर रहा है और उन्होंने दविंदर सिंह पर गोलियां चला दी ओर उसकी मौत हो गई और बदमाश लड़की को साथ ले गए। लड़की ने फोन पर दविंदर की टैक्सी बुक की थी। इस समय पूरे गांव में सदमे का माहौल है तथा माता का रो-रो कर बुरा हाल है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News