Breaking : Ludhiana में 400 से ज्यादा बिल्डिंगों को जारी हुआ नोटिस, जानें वजह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 07:05 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है जहां 400 से ज्यादा बिल्डिंगों को नोटिस जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार बेसमेंट में कमर्शियल गतिविधियों के आरोप में नगर निगम द्वारा 416 बिल्डिंगों को नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई दिल्ली में कोचिंग सेंटर में पानी भरने की वजह से 3 छात्रों की मौत होने के बाद की गई है। जिसके मद्देनजर डीसी द्वारा बेसमेंट में कमर्शियल गतिविधियों वाली बिल्डिंगों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके आधार पर नगर निगम द्वारा चारों जोनों में सर्वे करने के बाद बेसमेंट में कमर्शियल गतिविधियों के आरोप में 416 बिल्डिंगों को नोटिस जारी करने का फैसला किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News