लाल जोड़े में सजी दुल्हन का नहीं हुआ विवाह, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 12:24 PM (IST)

लुधियाना(राज): दुनिया में दहेज के लोभी आज भी हैं, जो दहेज पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है, जिसमें दहेज के लोभी लड़के ने आखिरी मौके पर शादी करने से इंकार कर दिया। इस कारण दुल्हन को बिना फेरे लिए घर लौटना पड़ा। पीड़ित परिवार देर रात थाना डिवीजन नंबर-3 पहुंचा जहां उन्होंने लड़के वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने भी बनती कार्यवाही का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ेंः माकन की नियुक्ति पर बोले बिक्रम मजीठिया, सिद्धू और चन्नी सहित गांधी परिवार को घेरा
जानकारी के मुताबिक खुड्ड मोहल्ला निवासी सुंदर दास ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह शिवपुरी के एक लड़के से होना था। बेटी का विवाह 7 दिसंबर की रात को था लेकिन लड़के के परिवारिक मैंबर दहेज की मांग करने लगे। जब उन्होंने दहेज देने से इंकार कर दिया तो लड़के वालों ने विवाह करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ेंः मोबाइल विंग अधिकारियों की कार्रवाई में अड़चन डालने वालों पर लिया यह action
सुंदर दास का कहना है कि उसने अपनी हैसियत के मुताबिक बहुत कुछ किया था। लड़के के परिवार को सोने के गहने और शगुन भी दिए गए लेकिन फिर भी उनकी दहेज की भूख और बढ़ रही थी। विवाह वाले दिन उन्होंने और दहेज मांगना शुरू कर दिया और विवाह से इंकार कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here