ऑनलाइन साइट पर मिली दुल्हन, बच्चे के जन्म के बाद आया नया मोड़, जानें हैरानीजनक मामला
punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 12:51 PM (IST)

होशियारपुर (अमरीक कुमार) : देश में आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले तरह-तरह से लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर से सामने आया है, जहां होशियारपुर निवासी गुरजंट नाम के युवक को दीपिका नाम की लड़की ने गलत जानकारी देकर उसके साथ लड़की से शादी कर ली।
पीड़ित गुरजंट ने बताया कि उसने ऑनलाइन साइट पर बेंगलौर की एक लड़की से संपर्क किया, जिसका नाम दीपिका था। उसने गुरजंट को बताया कि वह एयरफोर्स में काम करती है और दोनों ने 12 जुलाई 2020 को शादी कर ली और 5 अगस्त 2020 को दीपिका अपने मायके चली गई। बंगलौर में रहते हुए दीपिका ने एक बच्चा को जन्म दिया लेकिन वह कह रही है कि बच्चा गुरजंट का नहीं है। उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। गुरजंट और उसकी मां के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके ससुराल परिवार द्वारा उसे दहेज के लिए तंग-परेशान किया जा रहा है।
इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गुरजंट के वकील ने गवाह बनाया है। इस बारे में जब गुरजंट के वकील से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास सुंदर शाम अरोड़ा और दीपिका का एक ऑडियो है, जिसमें दीपिका और गुरजंट की शादी जो रजिस्टर हुई थी, उसमें दीपिका के सभी दस्तावेज जाली थे। उसमें अरोड़ा ने दीपिका की मदद की थी। मामले की सुनवाई की अगली तिथि 4/3/2023 निर्धारित की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here