ब्यूटी पार्लर में सजने आई दुल्हन का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 10:19 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): श्री मुक्तसर साहिब के गांधी चौक में शादी के लिए पार्लर पर तैयार होने के लिए आई लड़की का 6 हथियारबंद लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार गांव चक्क पाली वाला की लड़की का विवाह शुक्रवार को होना था। सुबह 6 बजे अपनेी बहन और भाईयों के साथ गांधी चौक स्थित पार्लर में तैयार होने के लिए पहुंची। इसी बीच उसके भाई-बहन उसे पार्लर में छोड़कर बाजार किसी काम के लिए चले गए।
PunjabKesari
इसी बात का फायदा उठाते हुए करीब 6 बजकर 17 मिनट पर 6 हथियारबंद लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। वहीं सूचना मिलते ही एस.एच.ओ अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News