लाल चूड़ा पहनकर रातभर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, फिर सामने आई ये शर्मनाक बात
punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 12:02 PM (IST)

मलोट: अंतर्जातीय विवाह तय होने के बाद रंग में भंग पड़ गया जब शगुन का चूड़ा पहनकर दुल्हन बनी लड़की अपने परिवार से मलोट के एक पैलेस में बारात का इंतजार कर रही थी पर बारात नहीं पहुंची। उधर लड़के के परिवार का कहना है कि शादी वाले दिन लड़की और लड़के के बीच तकरार होने के बाद लड़का घर छोड़ कर चला गया, जिस कारण परिवार परेशानी में गुजर रहा है। दोनों परिवारों ने सिटी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार मलोट की एस.सी. परिवार की लड़की और आर.एम.पी. डॉक्टर रणधीर कुमार के लड़के सागर सचदेवा की 6 महीन पहले सगाई हुई थी। 14 मार्च रात को पैलेस में शादी थी, जहां बारात नहीं पहुंची। सिटी थाने दी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के के परिवार ने उनसे दहेज मांगा था, वह पूरी नहीं कर सके, जिस कारण बारात नहीं पहुंची।
वहीं लड़के के पिता रणधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह शादी के लिए पूरी तरह से तैयार है। 12 मार्च को अखंड का भोग और 15 मार्च को एक बड़े पैलेस में रिसेप्शन रखा, लेकिन लड़की के परिवार का कोई भी सदस्य भोग में नहीं आया। उन्होंने हमारा फोन भी नहीं उठाया। शादी के दिन लड़के की लड़की से फोन पर बहस हो गई, जिसके बाद लड़का घर से चला गया। फिलहाल लड़के की तलाश जारी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Road Accident: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल

Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी